फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   योजना का लाभ पात्र किसानों को मिले-एसडीएम

योजना का लाभ पात्र किसानों को मिले-एसडीएम

Thu, 14 Feb 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
योजना का लाभ पात्र किसानों को मिले-एसडीएम
‘योजना का लाभ पात्र किसानों को मिले’
विज्ञापन

जानसठ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एसडीएम ने लेखपालों की बैठक लेकर पात्र किसानों के नाम सूची में शामिल करने के दिशा निर्देश दिए। सूची में गड़बड़ी करने वाले लेखपालों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी। एसडीएम कहा कि योजना का उद्देश्य कम भूमि वाले किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक तीन किस्तों में सहायता देना है। इसलिए इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलना चाहिए। समस्त लेखपाल लाभार्थी किसानों की सूची बनाने में कोई गड़बड़ी ना हो पाए तथा समय से कार्य को पूरा किया जाए। जिससे 24 फरवरी को योजना का शुभारंभ हो सके। बैठक में बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, नयाब तहसीलदार इंद्र देव शर्मा व समस्त लेखपाल मौजूद रहे।


सड़क हादसे में दो बच्चे घायल
मीरापुर। गांव कैथौड़ा निवासी यामीन के दो बच्चे सानिया व रियान सड़क किनारे खड़े थे। इस बीच अज्ञात कार ने दोनों बालकों को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed