फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाईपास के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

बाईपास के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाईपास के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण
बाईपास के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण
विज्ञापन

तितावी। दरगाह आलिया बघरा में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में बघरा से बाईपास निकालने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजमार्ग निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। ग्रामीण बाईपास का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। बाईपास के विरोध में ग्रामीण किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अंजुमने आरफी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा की मानक के अनुसार हाईवे के निर्माण के लिए 45 मीटर भूमि चाहिए। बघरा राजमार्ग पर 35 मीटर भूमि पहले से ही उपलब्ध है। ग्रामीण बिना किसी शर्त के अपनी भूमि हाईवे पानीपत-खटीमा मार्ग में देने को तैयार हैं। जब राजमार्ग पर पहले से ही भूमि उपलब्ध है तो फिर दोबारा सर्वे कराकर बाइपास क्यों निकाला जा रहा है। बघरा से निकल रहे राजमार्ग पर स्थित व्यापारियों का व्यवसाय यहां से गुजरने वाले यात्रियों से ही अधिक होता है। किसी ने भी बघरा में राजमार्ग के चौड़ीकरण पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व हाईवे के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि बाईपास का निर्माण किया गया तो धरना-प्रदर्शन व रोड जाम कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि हाईवे के विरोध में वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बैठक में जनरल सेक्रेटरी इमरान अली मोइन, आरिफ बघरवई, मोहित, लाला बाबल, सत्यपाल सैनी प्रधान बघरा, पप्पू सैदपुर, तेजपाल, बृजेश कश्यप, अक्षय बरवाला, राहुल, मोइन अहमद, फिऱोज जमाल, बब्बल लाल, सोनू, तेजपाल, ऋषिपाल, विकास आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed