{"_id":"5c3a31d8bdec22736e4eb138","slug":"121547317720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने चोरी कर रहे तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने चोरी कर रहे तीन दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। मोरना निवासी किसान हरविंद्र उर्फ बिल्लू सरदार ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन से उसके खेत से लगातार गन्ने चोरी किए जा रहे थे। इस पर उसने एक युवक को चौकीदार के रूप में खेत पर रखा था। शुक्रवार देर रात कुछ लोग खेत पर पहुंचे और गन्ने चोरी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादने लगे। चौकीदार की सूचना पर किसान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और तीन लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
शराब पीकर हंगामा करने का आरोप
भोपा। भोकरहेडी़ के कुछ लोगों ने शनिवार को एक सफाईकर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि उक्त सफाईकर्मी ड्यूटी के समय शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सफाईकर्मी काम बंद कर इकट्ठे होकर थाने जा पहुंचे और साथी को छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने सफाईकर्मी को छोड़कर उन्हें वहां से भेज दिया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जर्सियां बांटी
भोपा/भौराकलां। जनता इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शनिवार को निर्धन छात्र-छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। मुख्य अतिथि अवनीश त्यागी एडवोकेट ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्वामीजी के जीवन का परिचय देते हुए छात्र-छात्राओं से उनके आदर्शों का अनुकरण करने का आह्वान किया। इस दौरान खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के छात्र-छात्राओं आयुषि, अनुज पाल व राजन कुमार को सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, विपिन कुमार, कंवरपाल सिंह, कैप्टन अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सिसौली में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू नेता गौरव टिकैत ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को नशाखोरी के विरुद्ध जाग्रत किया। अभिजीत बालियान, रोहित, विशाल, सागर व अक्षय मौजूद रहे।