{"_id":"5c212610bdec225727278d08","slug":"121545676304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बेटियों को पढ़ाने की अपील की
पुरकाजी। भूराहेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जिला प्रशासन के सहयोग से आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेटियों को पढ़ाने पर बल देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ग्राम प्रधान नवीन राठी ने कहा कि एक बेटी को पढ़ाने से दो परिवारों व पूरे समाज को फायदा होगा। हमारे समाज में अगर बेटियों की संख्या बेटों के बराबर नहीं होगी, तो आने वाले समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रालोद किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि बेटी पढ़ी लिखी होगी तो अपने जीवन में कभी भी दूसरों पर बोझ नहीं बनेगी। प्रधानाध्यापिका कौशल्या शर्मा ने सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आकाशवाणी टीम के एसके नोटियाल, सुभेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, एडीओ पंचायत योगेश्वर त्यागी, निधि, नीलम, संगीता, माया देवी, शबाना, अनिता, अनुराधा, राहुल राठी आदि मौजूद रहे।
क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया
पुरकाजी। कस्बे के गुड मार्निंग स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंटा क्लॉज बनी सना ने बच्चों को उपहार देकर खुशियां बांटकर बच्चों को जीवन में खुश रहने का संदेश दिया। प्रबंधक अनिता शर्मा, भानू शर्मा, प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, नेहा, उजमा, बुशरा, आयशा आदि मौजूद रहे।