फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुकदमें वापिस लेने, आर्थिक मदद की मांग

मुकदमें वापिस लेने, आर्थिक मदद की मांग

Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुकदमें वापिस लेने, आर्थिक मदद की मांग
मुजफ्फरनगर। मुस्लिम जाट महासभा ने दीवान हॉस्पिटल प्रकरण में मृतक के परिजनों पर किए गए मुकदमे वापस करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। महासभा ने 24 अगस्त को कलक्ट्रेट में दिए जाने वाले धरने का समर्थन किया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम जाट महासभा की जिला कार्यालय मिमलाना रोड पर बैठक हुई। जिसमें बताया कि 20 अगस्त को दीवान हास्पिटल पर सांझक गांव के अरशद की पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई मृत्यु पर हंगामा हुआ था। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूसुफ चौधरी ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पूर्व सांसद कादिर राना और उसके समर्थकों ने इस प्रकरण को हवा दी। उन्होंने भीड़ को उग्र किया। मृतक अरशद के पिता लताफत और उनके समर्थकों रालोद नेता इरशाद अली, इमरान, शमीम, सूबेदीन, वसीम आदि को जेल भेज दिया। यूसुफ ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से अरशद की मौत हुई है। जो घटना हुई एक हादसा है। मृतक के परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। मृतक अरशद के समर्थकों पर की गई कार्रवाई को वापिस लिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो संगठन कार्रवाई को मजबूर होगा। बैठक में प्रदेश सचिव कारी तारीक ने कहा कि 24 अगस्त को होने वाले धरने में संगठन पूरी तरह शामिल रहेगा। अरशद के परिवार वालों को इंसाफ दिलाया जाएगा। मौहम्मद उमर, गय्यूर अली, इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed