फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर दो कांवडिय़ों की मौत

हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर दो कांवडिय़ों की मौत

Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर दो कांवडिय़ों की मौत
दो कांवड़ियों की मौत से परिवार के सदस्यों पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सुपुर्द ्कर दिया। कांवड़ियों का शव पहुंचते ही शामली जिले के बनत और बागपत जिले के धनौरा में कोहराम मच गया।

बागपत जनपद के गांव धनौरा निवासी नोबीन (32) पुत्र महिपाल किराए पर डीजे बजाने का कार्य करता था। नोबीन की बहन अमरेश की ससुराल भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव हड़ौली में है। नोबीन ने इस बार बड़ी डीजे कांवड़ लाने का मन बनाया था। उसने इसके लिए कई दिनों से तैयारी की हुई थी। साथ ही दोस्तों को भी अपने साथ बड़ी कांवड़ लेने जाने के लिए तैयार किया। उसने मिनी ट्रक में अपने डीजे लगवा कर बड़ी कांवड़ लाने की तैयारी की। वह अपने साथियों के साथ शनिवार को पहले शामली के कसबा बनत पहुंचा। वहां से उसने दोस्त छोटू (24)पुत्र गौरीदास को भी साथ ले लिया। इसके बाद उन्होंने अपने बहनोई सतीश से बात की, तो बहनोई ने भी हरिद्वार कांवड़ लाने की बात कही। इस पर वह साथियों के साथ मिनी ट्रक में डीजे वाली कांवड़ लेकर गांव हड़ौली आ गया। यहां हड़ौली के अन्य लोग भी हरिद्वार जाने का तैयार हो गए। शनिवार देर रात करीब 11 बजे हड़ौली के विपिन, अंकित, अमरेश, सोनू, राहुल आदि युवक भी हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए रवाना हुए। नोबीन और छोटू डीजे पर सबसे ऊपर बैठ गए। जब वे हडौली-सावटू मार्ग पर पहुंचे, तो तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे पर बैठे नोबीन और छोटू आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक व्याप्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। देर रात में ही दोनों के परिजन भी हड़ौली पहुंच गए थे। घटना की जानकारी पाकर भौराकलां पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतक नोबीन के चाचा मदनपाल की ओर से हादसे की तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। मृतक की नोबीन की बहन अमरेश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उधर, इस हादसे के बाद कोई कांवड़ लेने नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed