{"_id":"5b48fb464f1c1b39748b4734","slug":"121531509574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बिखेरे मेहंदी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बिखेरे मेहंदी के रंग
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मन मोहक आकृतियों से मेहंदी के रंग बिखेरे। कक्षा पांच तक के वर्ग में किंजल, आस्था, उमंग, अंशिका प्रथम रही। कक्षा 12 तक के वर्ग में जया मिश्रा को प्रथम तथा पूर्वी, रिया, वंशिका, दिव्यांशी सैनी द्वितीय रही। तनु, यति, अक्षिता की मेहंदी भी पुरस्कृत हुई। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्र बुद्धे ने कहा कि मेहंदी प्रकृति का अनुपम सौंदर्य है। कविता वर्मा, प्रेमलता, नेहा, नूतन, सीमा गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बैग और किताबें वितरित
मुजफ्फरनगर। जनता कन्या इंटर कॉलेज सरवट रोड पर कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को नि:शुल्क बैग वितरित किए गए। सभासद कुसुमलता एवं बिजेंद्र पाल ने कक्षा सात और आठ की छात्राओं को नि:शुल्क किताबें वितरित की। प्रधानाचार्या सुनीता रानी शर्मा, सावित्री शर्मा, सुमन, स्नेहलता, सीमा शर्मा आदि मौजूद रही।
पॉलिटेक्निक में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों पर अभ्यर्थी सीधे प्रवेश पा सकते हैं। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद में शामिल छात्र-छात्राएं रैंक कार्ड और अर्हता पत्रावलियों को स्वप्रमाणित कर 16 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई प्रात: 11 बजे तक रहेगी। उसी दिन शाम को चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 19 जुलाई को प्रवेश की अंतिम तिथि है।