फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिना भेदभाव के काम कर रहे सरकार: बालियान

बिना भेदभाव के काम कर रहे सरकार: बालियान

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिना भेदभाव के काम कर रहे सरकार: बालियान
14 महिलाओं को उज्ज्वला योजना में कनेक्शन दिए
विज्ञापन

भौराकलां। गांव हडोली में हुए ग्राम विकास कार्यक्रम में 14 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस का कनेक्शन दिए गए।
सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पूरे देश में उज्ज्वला योजना में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में कोई काम जनता के हित का नहीं था। सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त थी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। आज सरकार के कर्मचारी अधिकारी आपके द्वार हैं। सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। वर्ष 2013 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि गांव से पलायन कर गए लोग भी हमारे अपने हैं, गांव में आ कर रहे, तो हमें खुशी होगी। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार जोड़ने का काम कर रही है। योगी-मोदी सरकार धर्म व संस्कृति की सरकार है, बहन-बेटियों की इज्जत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य अनुज गांठा, अवनीश चौधरी गौरव टिकैत, अमित राणा , नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी शाहपुर, डॉ बाबूराम मलिक, ओमेंद्र मुखिया, अनुज गौतम, योगेश बालियान आदि मौजूद रहे।

सांसद का जन्मदिन मनाया
भौराकलां। कार्यक्रम में सांसद डॉ संजीव बालियान का 46 वां जन्मदिन मनाया गया। 46 किलो का केक काटा गया। अनुज बालियान ने गांव के विकास की कई योजनाओं की मांग क्षेत्रीय सांसद व विधायक के समक्ष प्रस्तुत की, जिन्हें उन्होंने स्वीकार कर शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed