{"_id":"5b142a6a4f1c1bfd6e8b5f96","slug":"121528048234-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटियर मेल को युवकों ने रात में चेन पुलिंग कर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटियर मेल को युवकों ने रात में चेन पुलिंग कर रोका
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रंटियर मेल को चेन पुलिंग कर रोका
खतौली। फ्रंटियर एक्सप्रेस मेल (स्वर्ण मंदिर मेल) को दो युवकों ने रात के समय चेन पुलिंग करके स्टेशन पर रुकवा दिया। ट्रेन से कूदकर युवक भागने लगे तो आरपीएफ ने उनको पकड़ लिया। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के चेन पुलिंग करने का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
मुंबई से अमृतसर को जाने वाली फ्रंटियर एक्सप्रेस मेल को शनिवार की रात करीब 10.30 बजे के करीब युवकों ने चेन पुलिंग कर स्टेशन पर रुकवा दी, जबकि इस ट्रेन का खतौली स्टेशन पर स्टॉपेज भी नहीं है। ट्रेन के अचानक रुकने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही डिब्बे से कूदकर दो युवक भागने लगे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के दो कांस्टेबल श्रीकांत व रमेश पाल ने भागते हुए युवकों का पीछा करके पकड़ लिया। ट्रेन स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। इस कारण अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई। स्टेशन मास्टर ने दिल्ली में हेड ऑफिस में फोन करके ट्रेन के रुकने की सूचना दी। 15 मिनट बाद ट्रेन का संचालन हो सका। पकड़ने गए युवकों से पूछताछ करने पर अपना नाम गांव पलड़ी निवासी राजन पुत्र चरण सिंह व रतनपुरी निवासी रोहताश पुत्र ओमप्रकाश बताया। इन युवकों ने बताया कि वे दोनों दिल्ली से इस ट्रेन में बैठे थे। आरपीएफ ने इन दोनों युवकों के विरुद्ध चेन पुलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा रविवार को चालान कर दिया।