फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध रूप से नहर काटकर सिंचाई करने का मुकदमा दर्ज।

अवैध रूप से नहर काटकर सिंचाई करने का मुकदमा दर्ज।

Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से नहर काटकर सिंचाई करने का मुकदमा दर्ज।
अवैध रूप से नहर काटकर सिंचाई करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्रीय सींचपाल बाबूराम पुत्र प्रकाश चंद निवासी मुजफ्फरनगर ने शनिवार को थाने पर तहरीर पर देकर क्षेत्र के ग्राम कम्हेडा निवासी एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर अवैध रूप से नहर काटकर अपने खेतों में सिंचाई करने व ऐसा करने से मना करने पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर में नामजद अभिमन्यु पुत्र नरेंद्र सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 430 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
समाधान दिवस में आई पांच शिकायतें
पुरकाजी। थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को कस्बे व क्षेत्र से पांच शिकायतें आई। इनमें ग्राम नूरनगर निवासी गोक्कल ने अपने गांव के जगपाल व उसके बेटे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने व ग्राम बूढ़पुर थाना मंगलौर उत्तराखंड निवासी दिलेराम ने अपने भाई जीतराम पर थाना क्षेत्र के ग्राम मारकपुर में खेत में खडे़ पापुलर के पेड़ काटने व जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके अलावा दो अन्य शिकायतों में कस्बे के मोहल्ला खेडा दरवाजा निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर मारपीट करने व मोहल्ला झोझगान निवासी महिला ने अपने पति पर परेशान करने का आरोप लगाया।जिनका थाना दिवस प्रभारी इस्पेंक्टर विजय सिंह ने लेखपालों व पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फोटो समाचार
डीएम ने किया सोलानी नदी पर सफाई कार्य का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी पर बाढ़ से बचाव हेतु हो रहे सफाई कार्य का शनिवार को डीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में बाढ़ आ जाने से नदी के उफान पर आ जाने पर क्षेत्र के ग्राम रामनगर, पांचली, बढ़ीवाला, भदौला, मारकपुर, अलमावाला, जिंदावाला,फरीदपुर आदि दर्जनों गांवों के बाढ़ की चपेट में आ जाने से क्षेत्र के किसानों की फसलों व अन्य ग्रामीणों का करोड़ों का नुकसान हो जाता है। इसके अलावा गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से आवागमन बंद हो जाने पर ग्रामीण हफ्तों हफ्तों तक अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। यहां तक कि महीनों महीनों तक ग्रामीणों को बिजली के दर्शन तक नहीं हो पाते हैं ,जिससे बचाव के लिए शासन द्वारा कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बार डीएम राजीव शर्मा द्वारा पहल करते हुए वन विभाग व सिंचाई विभाग को सोलानी नदी के आसपास करीब तीन किलोमीटर तक मिट्टी खोदने का कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले तीन दिनों से कार्य चल रहा है, जिसका शनिवार को सवेरे डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सफाई करा रहे ड्रेनेज खंड मेरठ के कर्मचारियों को 10 मीटर चौड़ाई में कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र के नालों की सफाई करवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, अशोक जैन, दुर्ण कुमार आदि सिंचाई विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

उधर, खादर क्षेत्र में जाते वक्त शनिवार की सवेरे डीएम राजीव शर्मा के अचानक पुरकाजी ब्लाक कार्यालय में पहुंच जाने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया थोड़ी देर रुकने के बाद डीएम चले गए। इस संबंध में बीडीओ तुलसी राम प्रजापति से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि डीएम सवेरे करीब नौ बजे खादर क्षेत्र में किसी दौरे पर जा रहे थे। इस दौरान वह ब्लाक कार्यालय में आ गए थे। वहां पर सफाई कर्मी मौजूद थे इसके अलावा कार्यालय का समय ना होने पर अन्य कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed