फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वैभव त्यागी ने स्कूल टॉपर किया

वैभव त्यागी ने स्कूल टॉपर किया

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
वैभव त्यागी ने स्कूल टॉपर किया
मंसूरपुर। राखी पब्लिक स्कूल सोहजनी तगान के छात्र वैभव त्यागी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की लक्ष्य शर्मा ने 84.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय व शुभम त्यागी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स ग्रुप में तनु त्यागी ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान तथा दिव्यांशी त्यागी व उमंग त्यागी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी त्यागी ने अर्थशास्त्र विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। टॉपर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की छात्रा तनु ने कॉमर्स ग्रुप में 94.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपूर्वा काकरान 92.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ग्रुप में अंजलि ने 91.8 प्रतिशत तथा वैशाली तोमर में 83 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स ग्रुप की छात्राएं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


रितिक ने विज्ञान वर्ग में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए
मोरना। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित हो गया। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना स्कूल के छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करते हुए स्कूल व क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया। स्कूल की विज्ञान वर्ग में 91 प्रतिशत अंकों के साथ रितिक गर्ग प्रथम, 88 प्रतिशत अंकों के साथ शिवम चौहान द्वितीय, 82 प्रतिशत अंकों के साथ अभिनव चौहान तृतीय व 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चिंकी चतुर्थ स्थान पर रहीं। वहीं कॉमर्स वर्ग में 87 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी प्रथम, 81.3 प्रतिशत अंकों के साथ अवन्तिका द्वितीय, 81.2 अंकों के साथ हिमांशी तृतीय व 75 प्रतिशत अंकों के साथ नमन गर्ग चतुर्थ स्थान पर रहे। डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन हक ने किया स्कूल टॉप
जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल में समन हक ने 84 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया, जबकि द्वितीय स्थान पर जशनदीप ने 81 प्रतिशत व श्रीप्रिया ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक डा. आकाश कुमार ने बताया कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने सफल हुए छात्र छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सफल बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed