{"_id":"5a81e06f4f1c1bd04b8b5267","slug":"121518461039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी रोके प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी रोके प्रशासन
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन डे पर भारतीय संस्कृति की कथित रक्षा के नाम पर सड़कों पर उतरकर युवक-युवतियों के साथ अमानवीय अत्याचार करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करें। शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
शहीद उधम सिंह सेना के अध्यक्ष विकास मेडियन, सौरभ तेजियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पूरे विश्व के साथ ही भारत में भी मनाया जाता है। मगर, इस दिन कुछ असामाजिक तत्व अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी और रंजिश को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर उतरकर महिलाओं और पुरुषों के साथ सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, पार्कों आदि स्थानों पर अभद्रता करते हैं। उनको मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित, मारपीट कर उनके मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए खुली गुंडागर्दी करते हैं। ये गुंडागर्दी कानून के विरुद्ध है। सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि इसमें विशेष तौर पर दलित और मुस्लिम समुदाय के युवाओं को ही निशाना बनाया जाता है। प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।