फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसएसपी ने नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया

एसएसपी ने नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया

Tue, 06 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया
एसएसपी ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने मंसूरपुर थाना में कार्यालय में नवनिर्माणाधीन भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता से अपराध मुक्त समाज में सहयोग करने व पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्य में सहयोग करने की अपील की।

सोमवार को एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी सिटी ओमवीर सिंह तथा जनपद के सभी सीओ के साथ मंसूरपुर थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बनाए गए कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला थाना है, जिसमें इतनी अच्छी तरह से कार्यालय भवन व्यवस्थित किया गया है। कार्यालय को आधुनिक फर्नीचर से सुसज्जित किया गया है। साथ ही अभिनव संस्था द्वारा बनाए जाने वाले सुलभ शौचालय का शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने कहा कि मंसूरपुर इंस्पेक्टर व उनकी टीम से अन्य थानों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ओएन तिवारी ने किया। सीओ डॉ. राजीव कुमार, इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, दरोगा सुनील नागर, अरविंद कुमार दीक्षित, नरेंद्र त्यागी, भूपेंद्र प्रधान, संजीव राठी, अजयवीर प्रधान, संजय राठी, नीरज त्यागी, आसिफ आदि क्षेत्र के प्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed