{"_id":"5a2d81874f1c1b4c528b89de","slug":"121512931719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटा समेत तीन घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रहकड़ा निवासी कैसर अब्बास का बेटा ताजिम अब्बास अपनी मां महताब बानो, दादी खुर्शीदा बेगम के साथ बाइक से ककरौली रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव से पहले ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों जिला चिकित्सालय भिजवाया है। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।
चोरी की बाइक बरामद, आरोपी फरार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने गांव सीकरी में एक मकान पर छापामारी कर चोरी की बाइक सहित कई कटी बाइकों का सामान बरामद किया है। पुलिस की दबिश से आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
ई-रिक्शा लूटकर बदमाश फरार
तितावी (मुजफ्फरनगर)। हैदरनगर-जलालपुर निवासी धर्मबीर पुत्र जयानंद किराए ई रिक्शा है। रविवार की शाम कुछ लोगों ने सवारी बनकर उसका ई-रिक्शा किराए पर लिया। बघरा बस स्टैंड के निकट बदमाश उसे नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। बेहोश पड़े चालक को पुलिस ने उपचार दिलाया। धर्मबीर लूट की तहरीर दी है।