फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोपा में दो भाईयों के अपहरण का प्रयास

भोपा में दो भाईयों के अपहरण का प्रयास

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
भोपा में दो भाईयों के अपहरण का प्रयास
भोपा में दो भाइयों के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। मदरसे में पढ़ने वाले दो सगे भाइयों के अपहरण के प्रयास से हड़कंप मच गया। चचेरे भाई ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी है। तीन वर्ष पूर्व दोनों भाईयों के पिता की हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया था।
गांव रूड़कली निवासी इकबाल ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई सादाम (10), अफ्फान (7) भोपा के एक मदरसे में पढ़ते है। वाक्या शनिवार शाम का है। उसके चचेरे भाई बाजार से सामान खरीदने आये थे, कुछ ही दूरी पर एक सफेद कार खड़ी थी, जिसमें तीन लोग बैठे थे। तीनों ने अपहरण करने की नीयत से उसके चचेरे भाइयों को बुलाने का इशारा किया, जिनका इरादा वह भांप गए और मौके से दोनों भाई वहां से भाग गए और मदरसा संचालक से शिकायत की। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। शिकायत करता इकबाल ने बताया कि दोनों बच्चों ने कार सवार लोगों की पहचान उन लोगों के रूप में कि जिन्होंने उनके पिता सैहदा हसन की तीन वर्ष पूर्व हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी को भी पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामलें की गम्भीरता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वच्छता की अलख जगाई
भोपा(मुजफ्फरनगर)। जनता इंटर कालेज में चल रह एनसीसी के स्वच्छता पखवाड़े में छात्र छात्राओं ने सफाई की अलख जगाई। नारी सशक्तीकरण पर पुलिस प्रशासन ने छात्राओं को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कहा हमें सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपने अंदर जागरूकता पैदा करनी होगी। थाना प्रभारी विजय सिंह ने नारी सशक्तीकरण के विषय में जानकारी दी। कैप्टन अरविंद कुमार और रमन ने भी छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर अनिता, मंजू, शिवानी, विमला शर्मा, सालनी, शिवांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed