फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शरारती तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी: तिवारी

शरारती तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी: तिवारी

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी: तिवारी
महिलाएं छेड़खानी करने वालों की 1090 पर शिकायत करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के सभागार में नारी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि समाज में लगातार महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से निपटने के लिए सरकार ने 1090 की व्यवस्था की है। इसके माध्यम से महिलाएं शरारती तत्वों को सबक सिखा सकती है। पुलिस कंट्रोल रूम में केवल महिला कांस्टेबल को बैठाया जा रहा है, जो महिलाओं के साथ होने वाली वारदातों एवं अपराधों के संबंध में तुरंत सुनवाई कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित करती है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम सभी को महिला सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल होकर महिलाओं पर हो रहे घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी बीना शर्मा, लवी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान श्रीराम कॉलेज के निदेशक आरएस सक्सेना, डॉ प्रेरणा मितल, पूनम शर्मा, रूची श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, रिंकु गोयल, सुनिता गौड़, प्राचार्य, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, नीतू सिंह, रीतु गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
छात्राओं ने निकाली जागरुरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के पटेनलगर स्थित आदर्श रामलीला भवन मैदान से नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरुकता सप्ताह के तहत छात्राओं द्वारा हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि एसएसपी अनंत देव तिवारी ने छात्राओं से कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा एवं उन्हे स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। छात्राओं में शिक्षित होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की भावना का भी समावेश हो सके। छात्राओं को पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई सुविधाओं का भी लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी ओमवीर सिंह, समाजसेवी भीमसेन कंसल, सभासद विकल्प जैन, सीओ नईमंडी राजीव गौतम, इंस्पेक्टर नईमंडी केपी सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी, शहर कोतवाल संजीव शर्मा, महिला थाना इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा आदि के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed