{"_id":"5a19b1964f1c1b686a8b5a78","slug":"121511633302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख की फसल जली, मुआवजा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईख की फसल जली, मुआवजा की मांग
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बीघा गन्ने की फसल जली
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव टोड़ा में कासिम अली पुत्र दीन मोहम्मद के ईख के खेत के ऊपर से होकर गुजर रही ग्यारह हजार की विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे उसकी ईख के खेत में आग लग गई। आग से कासिम की पांच बीघा ईख जल गई। आग की चपेट में आकर कासिम के पड़ोसी किसान भानु पुत्र मोहन का खेत भी आ गया। जिससे उसकी भी लगभग दो बीघा ईख जल गई। सूचना पर ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिससे अन्य किसानों की फसल जलने से बच सकी। किसानों का कहना है कि यह विद्युत लाइन टोड़ा बिजलीघर से नंगला गांव के लिए जा रही है, जो काफी नीचे झूल रही है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने विद्युत निगम अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।