फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर निकाय चुनाव

नगर निकाय चुनाव

Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
अध्यक्ष पद के 12 व सदस्य के 54 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील मुख्यालय पर नामांकन पत्रों को जमा करने का सिलसिला चालू हो गया है। पहले दिन बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली के अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद हेतु 54 नामांकन पत्र बिके।

तहसील मुख्यालय पर निकाय चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से आरंभ हो गई है। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली निकाय के चुनाव हेतु अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री अलग-अलग काउंटर से की जा रही है। तीनों निकाय के नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने हेतु सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। बुधवार को बुढ़ाना निकाय के अध्यक्ष हेतु 9 तथा सदस्यों हेतु 22 नामांकन पत्र बिके। शाहपुर निकाय हेतु अध्यक्ष पद के 2 तथा सदस्य पद हेतु 25 नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत सिसौली के लिए अध्यक्ष का एक तथा सदस्यों के सात नामांकन पत्र बिके। पुलिस प्रशासन ने तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने हेतु चाक चौबंद व्यवस्था की है। पुलिस की सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री शांतिपूर्वक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed