फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षा के बिना समाज में कुछ नहीं: डबराल

शिक्षा के बिना समाज में कुछ नहीं: डबराल

Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना समाज  में कुछ नहीं: डबराल
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय एल्युमिनाई बैठक में वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सविता डबराल ने किया। कहा कि शिक्षा के बिना समाज में कुछ नहीं है। ज्ञान के बल पर ही दुनिया, समाज में जागरूकता के साथ कामयाबी के रास्ते खुलते हैं। बेटियों को भी शिक्षित बनाने पर जोर दिया। छात्राओं ने बाल कॉमिक्स बनाकर कलात्मकता को प्रकट किया। इसके बाद छात्राओं ने अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए गए। इस दौरान विद्यालय की वार्डन बबीता, शिल्पा, पूनम, रिचा, ज्योति, कोमल, पूनम आहूजा, शहिना, अर्पित कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन
फोटो...
मुजफ्फरनगर। आगरा में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली कबड्डी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल गेम कराया गया। जिसमें सहारनपुर मंडल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान जिम्नास्टिक के लिए शोभा शर्मा (सहारनपुर), कोमल, प्राची कौशले, सावर्णी शर्मा, अवनी कौशले के साथ अनुष्का को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। इसके अलावा कबड्डी टीम में नीशू सहरावत, शिवानी सहरावत, साक्षी, शिवानी, गुड्डन, शिक्षा, डिम्पल, सोनू, मानसी, मनीषा का चयन किया गया है। इस दौरान गुलाब सिंह, ईश्वर पाल, अमित कुमार, चंदपाल सिंह, अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता में दिखाए जौहर
फोटो...
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के मैदान पर तहसील स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक खेल कराए गए। खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने किया। इसके बाद करीब 40 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इसके बाद अनेक खेल कराए गए। प्रतियोगिता के दौरान सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाह, विपिन, बाकर हुसैन, नीरज, शरद, विनुज, सुधीर, नितिन, अरविंद कुमार, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed