{"_id":"59b834b24f1c1beb7f8b660f","slug":"121505244338-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे दल
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पालिका और आठ नगर पंचायतों में होंगे चुनाव
मुजफ्फरगनर। नवंबर माह में संभावित चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में दस निकाय हैं, इनमें दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतें हैं। बीते चुनावों में निकाय में यहां किसी एक दल को बहुमत नहीं मिल पाया था।
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में दस निकायों में दो मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका परिषद हैं। 2012 के निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के पंकज अग्रवाल और खतौली में बीजेपी के पारस जैन चुनाव जीते थे। आठ नगर पंचायतों में तीन पर बीजेपी का कब्जा रहा। इनमें बुढ़ाना में जितेंद्र त्यागी, जानसठ में यनेश तंवर और मीरापुर में नवीन सैनी ने चुनाव जीता था। शाहपुर, चरथावल में सपा समर्थित जीते थे। सिसौली, भौकरहेड़ी, पुरकाजी में निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस बार निकाय चुनाव में बीजेपी सभी पालिकाओं में ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पार्टी ने अपने कार्यक्रम भी शुरू कर रखे हैं। सपा ने भी निकाय चुनाव में पूरी ताकत से साथ उतरने का मन बना लिया है। बसपा भी इस बार निकाय चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर लड़ने की तैयारी कर रही है। नवंबर माह के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है। अब देखना यह है कि राजनीतिक दल चुनाव को लेकर क्या रणनीति तैयार करते हैं।