फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पैदल ले जाई जा रही गायें पकड़ी, पूछताछ

पैदल ले जाई जा रही गायें पकड़ी, पूछताछ

Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पैदल ले जाई जा रही  गायें पकड़ी, पूछताछ
सात गायों के साथ दो युवक पकड़े
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे से पैदल ले जाई जा रही सात गाय पकड़कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे से कुछ लोग गाय ले जाई जा रही हैं। जिस पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर सात गायों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को गायों के पीछे भागते देखकर कस्बे से निकल रही श्री गणपति शोभायात्रा में मौजूद दर्जनों हिंदू युवक भी पुलिस के साथ भाग लिए। पुलिस ने माहौल खराब होने की आशंका के चलते उन्हें वापस भेज दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए ग्राम धमात निवासी सुभाष और उसके साथी कस्बा शाहपुर निवासी जाकिर से पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों ने जताया कार्रवाई का विरोध
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दो दिन पूर्व थाने के सामने हुई एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में दर्ज हुए एनसीआर के मुकदमे को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने इंस्पेक्टर से मिलकर विरोध जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने पर पानी पिलाने वाले ग्राम नूरनगर निवासी ईश्वर के साथ उसके ही गांव के दो लोगों ने थाने के बाहर मारपीट कर दी थी, जिसमें पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली थी। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को प्रधान बालेश गुर्जर, नवीन राठी, सतबीर गुर्जर, कंवर गुर्जर, कुलदीप, मनोज कुमार, नीशू, जयपाल आदि दर्जनों लोग इंस्पेक्टर से मिले। आरोप था कि ईश्वर गांव में सभी लोगों के साथ बेवजह गाली-गलौज करता है। इंस्पेक्टर अम्बिका प्रसाद ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed