{"_id":"65ac3cb37fd2580e290f79c6","slug":"12-cowherds-caught-in-encounter-three-injured-including-history-sheeter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-15545-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 12 गोकश पकड़े, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 12 गोकश पकड़े, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन घायल
Sun, 21 Jan 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गोकशी के आरोपी। संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की शनिवार तड़के मिमलाना के जंगल में गोकशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें 12 आरोपी धर दबोचे। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गोकश पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। गिरफ्तार गोकशों में तीन भाई, उनका मामा व जीजा शामिल है। गिरफ्तार जीजा व साला शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। यह दोनों पहले भी गोकशी के अपराध में जेल गए थे।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के मुठभेड़ में भूरा उर्फ शोएब, तहसीम पुत्रगण सलीम उर्फ छोटा निवासी मिमलाना रोड न्याजूपुरा और उनका जीजा मनव्वर उर्फ भोलू निवासी मिमलाना रोड न्याजूपुरा घायल हो गए। इसके अलावा नाजिम निवासी मिमलाना रोड न्याजुपुरा, नवाब निवासी टंकी चौक खालापार, कलीम व तनवीर निवासीगण लद्दावाला, गय्यूर, हनीफ निवासीगण दीदाहेड़ी, शहजाद निवासी लद्दावाला, राशिद निवासी शहीद चौक खालापार, इकराम निवासी मिमलाना रोड को भी पकड़ा है।
एक आरोपी राशिद निवासी खालापार भाग निकला। फरार राशिद और गिरफ्तार नवाब हिस्ट्रीशीटर नाजिम के मामा है, जबकि मनव्वर जीजा है। नाजिम और मनव्वर शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर और जीजा-साले हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों से तीन गोवंश जिंदा बचा लिए गए। तमंचे, बाइक और गोवध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। बताया कि पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का जाएगी। मुठभेड़ में पशु बेचने, वध करने वाले और मांस बेचने वाला पूरा गिरोह पकड़ा है। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबका था अलग अलग काम, डेरी की आड़ में करते थे धंधा
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार भूरा उर्फ शोएब, मनव्वर उर्फ भोलू, तहसीम, नाजिम, नवाब गोकशी करते थे। गोमांस बेचने के लिए मीट की दुकान करने वाले शहजाद, राशिद व मौके से भागे राशिद को दिया जाता था। हनीफ, गयूर, तनवीर, इकराम, कलीम दूध की डेरी करते थे। वे डेरी की आड़ में गोवंश खरीद कर अपने गिरोह के साथियों के पास गोवंश को कटान के लिए पहुंचाते थे। एसएसपी ने कहा कि मांस बेचने की दुकान के लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। दूध देना बंद करने वाले पशु को पांच हजार तक खरीदते थे। उसका मांस सौ रुपये किलो में साथी दुकानदार को बेचते थे। जो दो सौ बीस रुपये किलो भैंस के मांस में मिला कर दुकान पर बेचते थे। नाजिम को पहले मुठभेड़ में गोली लग चुकी है। इस मुठभेड़ में उसके अलावा उसके दो भाई हिस्ट्रीशीटर मनव्वर व भूरा भी पकड़ा गया है। पुलिस टीम को दस हजार का इनाम दिया जाएगा।