फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तलहेड़ी में खेत में पड़े मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों में रोष

तलहेड़ी में खेत में पड़े मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों में रोष

Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में खेत में पड़े मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों में रोष
तलहेड़ी में खेत में पड़े मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिलने से लोगों में रोष पनप गया। इस मामले में एक ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया है।

तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के एक खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिलने से ग्रामीणों में रोष पनप गया। जिस खेत में अवशेष पड़े मिले उसका मालिक दूसरे संप्रदाय का है। इस मामले में तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी महकार सिंह ने चार लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महकार समेत ग्रामीण सुधीर और जितेंद्र के मुताबिक पिछले करीब छह दिनों से गांव में घूमने वाला सांड़ गायब था। आशंका है कि खेत में जो अवशेष पड़े मिले, वो उसी के हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत किया और खेत मालिक समेत अन्य लोगों से इस बाबत पूछताछ की। पुलिस ने बरामद हुए अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। उधर, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके चलते हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। जिन लोगों ने गोवंश की हत्या की उनके नाम पुलिस को दिए गए हैं। जिन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसा न होने पर बजरंग दल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed