{"_id":"5c894dcbbdec22147760edbe","slug":"11552502219-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला आरंभ होने में एक माह शेष, मेला गेट का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला आरंभ होने में एक माह शेष, मेला गेट का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला शुरू होने में एक माह शेष, मेला गेट का निर्माण अधूरा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर वार्षिक मेला अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। लेकिन नगरपालिका द्वारा शुरू किया गया मंदिर के मेन गेट का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी है।
करीब एक वर्ष से मंदिर के मेन गेट का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन धीमी गति से कार्य होने से लगता नहीं कि मेला शुरू होने से पूर्व निर्माण पूरा हो पाएगा। जबकि नगरपालिका मेला आरंभ होने से पूर्व निर्माण कार्य मुकम्मल होने की बात कह रहा है। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मेले से पूर्व नवरात्र ा शुरू हो जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड़ उमड़ने लगती है। नवरात्र से ही मेले की तैयारियां जोर पकड़ने लगती हैं। लेकिन मंदिर गेट का निर्माण पूरा नहीं होने से दूर-दराज से मंदिर आने वाले भक्तों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए नगरपालिका को चाहिए कि वह नवरात्रों से पूर्व ही मेला गेट का निर्माण कार्य पूरा कराए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। उधर, पालिका चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मेले से पूर्व निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।