{"_id":"5c86b042bdec221428361862","slug":"11552330818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्धा की मौत, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्धा की मौत, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में वृद्धा की मौत, दंपती समेत तीन घायल
छपार (मुजफ्फरनगर)। रोहाना मार्ग पर सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार उत्तराखंड के कनखल निवासी वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के बेटी-दामाद व एक नाती भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव मथाना निवासी विकास शर्मा रविवार देर रात पत्नी प्रीति, नौ साल के बेटे आदित्य व सास कुसुम शर्मा पत्नी मोहनलाल शर्मा निवासी गांव जगदीशपुर, थाना कनखल हरिद्वार के साथ डिजायर कार से रिश्तेदारी में थानाभवन जा रहे थे। जैसे ही वे छपार-रोहाना मार्ग स्थित गांव खामपुर के निकट पहुंचे, अचानक सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी स्विफ्ट में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में विकास के साथ ही कार में सवार उसके परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें क्षतिग्रस्त कार से निकालकर छपार हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान वृद्धा कुसुम की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देकर मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।