{"_id":"5c816e28bdec221405599e69","slug":"11551986216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया के प्रकोप से हड़कंप, किशोरी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया के प्रकोप से हड़कंप, किशोरी ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलिया की चपेट में आकर किशोरी की मौत
चरथावल। कस्बे में पीलिया के प्रकोप से सैकड़ों मरीज पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान एक किशोरी ने दम तोड़ दिया।
कस्बे में एक पखवाड़े से युवाओं और महिलाओं में पीलिया रोग बढ़ता जा रहा है। कस्बे के नूरवाफान निवासी आयशा (15) को एक सप्ताह पूर्व इस बीमारी का आभास हुआ। परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। हालांकि सुधार नहीं होने पर किशोरी को मेरठ नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कस्बे के मोहल्ला तगायान मुस्लिम, नूरवाफान, कानूनगोयान, महाब्रहमणान में पीलिया से दर्जनों लोग परेशान हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भारी भीड़ है। क्षेत्र के सुशील कश्यप, संजय रावत, मिथुन आदि को पीलिया परेशान कर चुका है। पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन त्यागी कहते हैं कि टंकी से आने वाले दूषित पानी की वजह से कस्बे में यह बीमारी फैली है। उनके मोहल्ले में सैकड़ों से ज्यादा मरीज हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. सुधा गुप्ता ने बताया कि पीलिया के मरीज सरकारी हॉस्पिटल में कम आ रहे हैं।