फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पात्रों को कार्ड वितरित

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पात्रों को कार्ड वितरित

Wed, 06 Mar 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पात्रों को कार्ड वितरित
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पात्रों को कार्ड वितरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरूआत के दौरान कार्ड और प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिला पंचायत के सभागार में योजना को शुरू करते हुए मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव देखा। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सरकार गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों का उत्थान सरकार का संकल्प है।

सांसद डॉ बालियान ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। 15 हजार रुपये महीना से कम आय वाले सभी लोग इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं। सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आरंभ की गई है। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है तथा मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, इस योजना के पात्र हैं। सरकार धर्म-जाति से ऊपर उठकर कार्य कर रही हैं। सांसद डॉ बालियान के साथ विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, डीएम अजय शंकर पांडेय, सीडीओ अर्चना वर्मा, एएलसी अनिल सिंह ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को कार्डों एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का विवरण, लाभार्थियों की पात्रता एवं नामांकन की प्रक्रिया, जनसुविधा केंद्रों के साथ एलआईसी एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थी पंजीकरण के लिए जिला श्रम कार्यालय, केंद्रीय श्रम कार्यालय, केंद्रीय भविष्य निधि संगठन एवं राज्य कर्मचारी बीमा निगम के कार्यालयों पर स्थापित जनसुविधा केंद्रों से सम्पर्क कर सकते है। जिले में सभी विकास खंडों पर भी पंजीकरण कराया जा रहा है। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में उपस्थित लोगों ने योजना को लेकर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा। लाभार्थियों को योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। सहायक श्रमायुक्त अनिल सिंह ने बताया कि जिले में अब तक दो हजार पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed