{"_id":"5c758a82bdec224e4507fbcb","slug":"11551207042-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर ईओ पालिका को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर ईओ पालिका को प्रतिकूल प्रविष्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
व्यापार बंधु की बैठक में सुनी समस्याएं
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। व्यापार बंधु की बैठक से गैरहाजिर रहे ईओ को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बैठकों में समय से उपस्थित हों।
कलक्ट्रेट में व्यापार बंधु की बैठक शुरू हुई तो डीएम अजय शंकर पांडेय बिल्कुल सही समय पर पहुंच गए। अधिकारी समय पर मीटिंग में नहीं आए। डीएम ने बैठक में आने वाले सभी अधिकारियों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर के साथ पहुंचने का समय अंकित कराया। इस पर अधिकारियों को शर्मिंदगी महसूस हुई। डीएम ने कहा कि समय पर नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ईओ नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को बैठक में आधा घंटा व्यतीत होने के उपरांत भी न पहुंचने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देेने के भी निर्देश दिए। व्यापारियों ने समय से बैठक शुरू किए जाने पर डीएम की प्रशंसा की। व्यापारियों ने भी भविष्य में समय से पहुंचने का आश्वासन दिया। डीएम ने व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समय से निराकरण कराया जाएगा। बैठकों में लिए निर्णयों पर कड़ाई से पालन कराया जाएगा। व्यापारियों ने शिव चौक, टाउन हॉल पर जाम की स्थिति से हल खोजने का आग्रह किया। शहर के नालों की सफाई करानेे। कूड़े की गाड़ियों को ढक कर कूड़ा निस्तारण कराने की बात कही। व्यापारियों ने जिला अस्पताल पर डग्गामार वाहनों व जाम की समस्या को उठाया। इस पर डीएम ने एसएसपी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। व्यापारियों द्वारा रोहाना टोल प्लाजा पर अधिक टोल टैक्स वसूल किये जाने के बारे में बताया गया। उपायुक्त वाणिज्य कर को निर्देश दिए कि समस्याओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। एडीएम वित्त आलोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजय अंबष्ट आदि मौजूद रहे।