{"_id":"5c5f1472bdec22737f733260","slug":"11549735026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु मंदिरों में मनाया बसंतोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु मंदिरों में मनाया बसंतोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिशु मंदिरों में मनाया वसंतोत्सव
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिरों में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। यज्ञ के साथ मॉ सरस्वती का पूजन किया गया। वक्ताओं ने वसंत पंचमी के बारे में विस्तार से बताया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत कालोनी में वसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय परिसर में हुए यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञमान संदीप शर्मा सपत्नीक रहे। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने कहा कि वसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, वाणी, संयम, त्याग की देवी कहा जाता है। समिति अध्यक्ष प्रमोद अरोरा, प्रबंधक रोहताश गुप्ता, सचिन सिंघल, सुनील गुप्ता, जयकुमार शर्मा, राजू गुप्ता, डॉ रजनीश शर्मा, रितेश आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमारी तोमर ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में माता सरस्वती के जन्म दिवस पर सात कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञमान अजय अग्रवाल एवं विनीता अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ब्रहमानंद आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इससे प्रकृति पुष्ट होती है। प्रकृति के पुष्ट होने से संसार को पुष्टि प्राप्त होती है। प्रकृति की पुष्टि से ही वर्षा, शीत, एवं गर्मी के मौसम ठीक होते हैं। मॉ सरस्वती ही प्रकृति है। आज के दिन प्रकृति सर्वत्र सुंदरता को प्राप्त होती है। मनुष्य का मन प्रसन्न होता है। संजय आहूजा, वैभव गर्ग, ललित माहेश्वरी, अरूण खंडेलवाल, पूजा आहूजा, वनिता गर्ग, अलका अग्रवाल, मंजू माहेश्वरी ने विचार रखे। संयोजक नीरज शर्मा रहे। सुंदरलाल शर्मा, वेदप्रकाश सिंहल, घनश्याम दास अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कुलदीप गोयल, राजकुमार शर्मा, रमेशचंद जैन, वीना बंसल, डॉ विजय टंडन आदि मौजूद रहे।