{"_id":"5c5736f7bdec224be317e84b","slug":"11549219575-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता परिवर्तन रैली में पहुंचने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता परिवर्तन रैली में पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता परिवर्तन रैली में पहुंचने का किया आह्वान
शाहपुर। कस्बे में आगामी 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोकदल की सत्ता परिवर्तन महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने करीब आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन महारैली की तैयारियों के चलते रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। रैली के संयोजक विपिन सिंह बालियान ने बताया कि कस्बे के पैंठ मैदान में होने वाली रैली को रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह संबोधित करेंगे। पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजित राठी, संदीप बालियान व अनुज बालियान आदि मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
रोहाना। गांव रोहाना कलां में श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में श्रीराम रामायण बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जा रहा है। तीसरे दिन की कथा में 12 वर्षीया देवी राधा किशोरी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य के लिए वृद्ध माता-पिता की सेवा करना भी भगवान की भक्ति के बराबर ही है। इसलिए सभी को अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।