{"_id":"5c51ed3cbdec2273a83b99af","slug":"11548873020-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये हड़पने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दोनों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये हड़पने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दोनों को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को मलयेशिया बुलाकर उसका फोटो पाकिस्तानी नागरिक के पासपोर्ट पर चस्पा करने व 4.5 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी महताब पुत्र जरीफ ने कोतवाली में तहरीर देकर नगर के मोहल्ला टांकान निवासी शारिक पुत्र अरशद व सहारनपुर की डिफेंस कालोनी निवासी सलमान पुत्र जीशान पर आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने करीब आठ माह पूर्व मलयेशिया में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। इतना ही नहीं उसे मलयेशिया बुलाया गया और वहां नौकरी करने के लिए साजिश के तहत किसी पाकिस्तानी नागरिक के पासपोर्ट पर उसका फोटो चस्पा कर दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह बीमारी का बहाना बनाकर वतन लौट गया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही शारिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को सहारनपुर से सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 406, 323, 504, 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।