{"_id":"5c4b583cbdec22090f3fb39f","slug":"11548441660-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोकरहेड़ी में गैस सिलेंडर फटा, परिवार के चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोकरहेड़ी में गैस सिलेंडर फटा, परिवार के चार लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर फटने से चार झुलसे
मोरना। घर में रखा गैस सिलिंडर फटने से भोकरहेड़ी में चार लोग झुलस गए। वहीं, घर में रखा कीमती सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक की गली काजियान में काजी शब्बीर का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार रात वे आग देखकर घर के बाहर आ गए। इस बीच तेज धमाके के साथ घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया। सिलेंडर फटने से लगी आग की लपटें मकान में चारों ओर फैलने लगी। जिससे परिवार के काजी शब्बीर, हैदर, हुमांयु, तकमीन आग से झुलस गए। मकान में रखा कीमती सामान भी आग में जलकर राख हो गया। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मकान में रखा लोहे का सामान पड़ोसियों की छत पर जा गिरा। कस्बे के लोगों ने बामुश्किल आग बुझाई। धमाके से आसपास के मकानों के दरवाजे और खिड़की के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना भोपा प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी ली। मौके पर पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, नोशाद आलम, मुमताज, आलम, चेयरमैन पति रविदत्त, राजीव, जयवीर सिंह, देवेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, मुन्नालाल गर्ग, गौरव, महावीर सिंह आदि रहे।