{"_id":"5c44bae8bdec2211d240b079","slug":"11548008168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास बनाने के विरोध में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास बनाने के विरोध में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
जानसठ। बाईपास बनाने के विरोध और कस्बे के बीच से नेशनल हाइवे निकालने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 लोगों ने रविवार को बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। धरने पर किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नागरिकों, व्यापारियों और ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है।
धरने के दूसरे दिन रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, सुनील कश्यप, रियासत अली, विभा सिंह, मनोज पाल, सिकंदर जैदी, प्रदीप राणा, नारायण सिंह, आमिर खान, अरशद खान आदि का चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने चेकअप किया। इसके बाद इन सभी लोगों ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कस्बे के बाहर से बाइपास बनने से कस्बा पूरी तरह से वीरान हो जाएगा। इससे पहले खतौली, पुरकाजी में बाइपास बनने से कस्बे का विकास तथा यातायात साधन में ग्रहण लग चुका है। धरने पर किसी भी अधिकारी के न आने से रोष है। भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनदीप छाबड़ा ने व्यापारियों के साथ धरने पर पहुंच कर समर्थन दिया और भूखहड़ताल पर बैठे लोगों को माला पहनाई। धरने में हसन अली खां, मुशर्रफ नबी, अश्वनी चौधरी, डा. विजेंद्र, निशांत कांबोज, विकास वर्मा, अमित पाल, रोशन जैदी, महेश चंद शर्मा, राजीव गुप्ता, नाहर सिंह, अब्बास अली खां, दानिश अली खान, अमरजीत सैनी सभासद, गौरव बाटला, सुभाष उपाध्याय, अमन वालिया, प्रवीण तंवर, बृजेश रस्तोगी, विकास गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।