{"_id":"5c3e1938bdec2273261abb8f","slug":"11547573560-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से भरे ट्रक में आग लगी, धू-धूकर जली लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी से भरे ट्रक में आग लगी, धू-धूकर जली लकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी से भरे ट्रक में आग लगी
मोरना। लकड़ियों से भरे ट्रक में आग लग गई। इस बीच लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच ट्रक के टायर तेज धमाके के साथ फटे। आग के कारण मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। भोकरहेड़ी बरला मार्ग पर गांव रहमतपुर स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास लकड़ियों से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया। ट्रक के टायरों में आग लगते ही बहुत तेज धमाका हुआ। इस बीच यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह ने फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। बिजनौर निवासी ट्रक चालक अहसान ने बताया कि वह चांदपुर से लकड़ी लेकर हरियाणा के यमुनानगर जा रहा था। इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो जाने से ट्रक में आग लग गई। अचानक ट्रक में आग लगने के कारण उसने और क्लीनर अफजाल के साथ ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
किशोरी को ले जाने पर मुकदमा दर्ज
मोरना। क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव की महिला अपने साथ ले गई। काफी समय तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने महिला के घर जाकर युवती के बारे में जानकारी की। इस बीच महिला ने युवती के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। युवती को तलाश किया गया। परिजनों के अनुसार आसिफ निवासी गांव चलसीना, थाना रतनपुरी उसको बहला फुसलाकर ले गया है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि आसिफ सहित मुस्तकीम, बिल्लो, मुस्तकीम की मां और शमीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस युवती व आरोपी की तलाश में जुटी है।