{"_id":"5c22718bbdec2256af3f4f51","slug":"11545761163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम में दानपात्र से हजारों रुपयों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम में दानपात्र से हजारों रुपयों की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोक्षधाम में दानपात्र से हजारों रुपयों की नकदी चोरी
खतौली। मोक्षधाम के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें से हजारों रुपयों की नगदी चोरी कर ली। चोरी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।
जगत कलोनी मेें स्थित मोक्षधाम की दीवार फांदकर सोमवार की रात में चोर अंदर घुस गए। इन चोरों ने अंदर रखे दानपात्र के ताले तोड़ करके उसके अंदर से हजारों रुपयों चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह मोक्षधाम पर तैनात मोहल्ला देवीदास निवासी कार्यकर्ता शिवकुमार ने दानपात्र के ताले टूटे देखे। उसने मोक्षधाम की कमेटी के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कमेटी के पदाधिकारियों ने चोरों की तलाश की, लेकिन चोरों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मोक्षधाम के पदाधिकारी व भाजपा नेता मदन छाबड़ा ने थाने में पहुंचकर पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है। चोरी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। संगठनों ने एसएसपी से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।