फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया दंगे कराने का आरोप

सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया दंगे कराने का आरोप

Fri, 26 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया दंगे कराने का आरोप
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने की राजनीति करती है। जनपद में दंगे कराने में बीजेपी की ही भूमिका थी। जाति और धर्म के नाम पर सरकार कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त को एक ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से आप कार्यकर्ता जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को लड़ाने का काम करती है। लोगों को आपस में बांटना ही उसका काम है। इस जिले में दंगे भाजपा की ही देन है। भाजपा ने इसे प्रयोगशाला के रुप में अपनाया है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। बीजेपी सरकार दुर्भावना की राजनीति करती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरबालियान गांव में दो पक्षों के झगड़े को सांप्रदायिक रुप दिया गया। 53 लोगों पर अनैतिक रुप से धारा 307 लगा दी गई है। तीन पर एनएसए भी लगाया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। फर्जी मुकदमे करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए। उन्होंने शेरनगर और बुढ़ाना का मामला भी उठाया। आप के प्रदेश प्रवक्ता विपिन बालियान ने कहा कि क्षेत्र में किसी के साथ भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमेंद्र ढाका, छवि यादव, अरविंद बालियान आदि ने भी संबोधित किया। आप ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त गौरव कुमार और सीओ सिटी हरीश भदौरिया को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन को लेकर कलक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed