{"_id":"5b9d540f867a557eb1675b61","slug":"11537037327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्कूल-कॉलेजों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने आम जनता को भी स्वच्छता का संदेश दिया।
एसडी पीजी कॉलेज में स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत मुहिम के तहत एनसीसी कैडेट ने अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय, डॉ अजयपाल सिंह ने विचार रखे। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता से ही जीवन समृद्ध होता है। स्वच्छता अभियान ही नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार में शामिल होनी चाहिए। डॉ बिसंबर नाथ पांडेय, कुलदीप मलिक, नागेंद्र, विपिन कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार, अंशुल, कर्मजीत कौर आदि रहे। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चला। एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट बबीता राणा ने कैडेट को स्वच्छता को लेकर संवेदनशील रहने की बात कही। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय में एनसीसी कैडेट की स्वच्छता समिति का गठन किया गया। प्रधानाचार्य शैली रंजन ने कैडेट को सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। दिव्या, शालू, प्रियांशी, हर्षिता, शिवानी, मानवी, पारुल, तनु, शगुन, खुशी, प्राची आदि रहे। शुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन रैली का आयोजन किया। जवाहर शिक्षा केंद्र जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य बोहरन सिंह ने अध्यक्षता की और चेयरमैन अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। अरविंद धनगर, मनोज शर्मा, मंजू शर्मा, संदीप ठाकुर आदि रहे।