{"_id":"5b9c04b2867a557ff8302176","slug":"11536951474-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिथीन के खिलाफ अभियान हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिथीन के खिलाफ अभियान हड़कंप
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर चार दुकानदारों का चालान कर जुर्माना वसूला। शुक्रवार को वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद और कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा पुलिस बल के साथ दुकानों पर छापा मारा। बाजार कलां, राजीप मार्केट और बस स्टैंड पर चले अभियान की भनक लगने पर दुकानों का शटर बंद होता चला गया। चार दुकानों पर प्रतिबंध पॉलिथीन मिलने पर 2500 रुपये जुर्माना वसूला और 16 क्रिग्रा पॉलिथीन जब्त की गई। नगर पंचायत लिपिक ने बताया कि दुबारा चेकिंग में यदि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उमेश त्यागी, मदन कुमार, आदेश कुमार मौजूद रहे।
खाद्य निरीक्षक की जांच से दुकानों के गिरे शटर
चरथावल। खाद्य विभाग की टीम ने बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर जांच करने पहुंची, तो हड़कंप मच गया। भनक लगने पर कई दुकानदार सैंपल भरने के डर से दुकान बंद कर चंपत हो गए। टीम ने तीन दुकानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों में मानक के मुताबिक समुचित सफाई की हिदायत दी। खाद्य निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।