{"_id":"5b96c304867a557ed20b15c3","slug":"11536606980-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी से सीओ मिले, सुरक्षा का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी से सीओ मिले, सुरक्षा का आश्वासन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ ने स्वामी विचारानंद को दिया सुरक्षा का आश्वासन
मोरना। संत मंडल सेवा आश्रम शुक्रताल के स्वामी विचारानंद महाराज की हत्या की आशंका को लेकर तीर्थ के साधु संतों के बीच सनसनी फैल गई है। सीओ भोपा राम मोहन मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ आश्रम जाकर संत से मामले की जानकारी कर सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। वहीं चौहान समाज के लोग और अनुयायियों में रोष व्याप्त है।
शुक्रताल में स्थित संत मंडल आश्रम अध्यक्ष स्वामी विचारानंद महाराज को आए दिन धमकी देकर असामाजिक तत्व आश्रम को जबरदस्ती कब्जा करने की फिराक में लगे हुए हैं। एक माह से आश्रम की सुरक्षा को लेकर डीएम, एसएसपी, एसडीएम जानसठ को लिखित में तहरीर देकर स्वामी विचारानंद ने अपनी जान को खतरा होना बताया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ भी संत समाज को भयमुक्त होकर भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का आह्वान करते हैं। सोमवार को सूचना मिलने पर सीओ राममोहन मिश्रा व कार्यवाहक थाना प्रभारी भोपा यतेंद्र सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी पुलिस बल के साथ आश्रम में पहुंचे। सीओ ने स्वामी से मामले की जानकारी ली। सीओ ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस घटना को लेकर साधु संत समाज काफी आहत हैं। जिसको लेकर संत समाज भी शीघ्र एक बैठक आयोजित करके आगे की रणनीति बनाने पर विचार विमर्श करेगा।