{"_id":"5b8c25db42c7924675343ed5","slug":"11535911387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन
तितावी। गांव बुड़ीना खुर्द निवासी युवती की हत्या के मामले में सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने रविवार शाम उसके घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा पुत्र रामनरेश की विगत 30 अगस्त को गांव हैबतपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को ही उक्त हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सोना उर्फ शाहनवाज की गिरफ्तारी की सूचना दी थी। शाम के समय भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान बुड़ीना खुर्द में दलित युवती के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने सीओ सदर रिजवान अहमद व सीओ फुगाना कालू सिंह को भी गांव में बुलाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के गवाह निडर होकर गांव में रहें, जो अपराधी हैं, गांव से उन्हीं का पलायन होगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन से पांच लाख के साथ ही केंद्रीय अनुसूचित आयोग से भी आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। रामशरण, अमित धर्मा, अनस, सोहनदास, धर्मेंद्र बालियान, धीरज, अमित, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।