{"_id":"5b58d0d64f1c1b4d748b7015","slug":"11532547286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने महिला को पति के साथ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने महिला को पति के साथ भेजा
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
महिला को पति के साथ भेजा
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता तीन माह पूर्व अपने दो बच्चों को छोड़कर कर फरार हो गई थी। महिला के पति ने गांव के युवक पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। महिला ने छह जुलाई को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर बताया था कि वह सहारनपुर की रहने वाली है, उसकी शादी 9 वर्ष पूर्व जानसठ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला ने अपने पति के घर जाने से इंकार कर दिया था। एसडीएम विजय कुमार ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया था। विवाहिता महिला ने कुछ दिन बाद ही नारी निकेतन से एसडीएम को पत्र लिखकर बयान देने की इच्छा जताई थी। बुधवार को एसडीएम विजय कुमार की कोर्ट में बयान के लिए महिला को लाया गया। महिला ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। एसडीएम ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया।