फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
चरथावल।
विज्ञापन

कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो चुके थे। शनिवार को आसमान में बादलों के साथ तेज बरसात शुरू हुई, तो लोग झूम उठे। बरसात किसानों के लिए बेहद मुफीद मानी जा रही है। कस्बे के अलावा बधाई कलां, महाबलीपुर, हकीमपुरा, अमीगढ़, अलावलपुर समेत दर्जनों गांवों में बरसात की पहली बारिश होने से हर किसी ने राहत महसूस की। किसान विजेंद्र त्यागी, ईशा त्यागी, दिनेश कुमार का कहना है कि धान के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी और ईख की फसल की बढ़वार में तेजी से इजाफा होगा। किसानों का कहना है कि बारिश से ईख की फसल से रोग से छुटकारा मिलेगा। दूसरी ओर, बरसात के बाद मुख्यमार्ग पर दधेडू कलां और चरथावन-नगलां के बीच में जर्जर सड़क पर जलभराव से दुपहिया वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी। कई बाइक सवार पानी से भरे गहरे गड्ढों में फिसलने से गिरने से घायल हो गए। रोहाना मार्ग पर सैदपुर कलां और बधाई कलां में गड्ढों में तब्दील सड़क जी का जंजाल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed