{"_id":"5b43af824f1c1ba1288b5908","slug":"11531162498-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में दौड़ती कार में आग लगने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में दौड़ती कार में आग लगने से हड़कंप
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। लक्सर मार्ग पर रविवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार सवार दो लोग झुलस गए। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी पंकज शर्मा रविवार देर रात करीब 11 बजे साथी रोहित के साथ कार में लक्सर से लौट रहा था। जब दोनों भैसलीवाला गांव के पास पहुंचे, अचानक कार में आग लग गई। कार लॉक होने के कारण कार सवार दोनों युवकों को भी कार से निकलने में मशक्कत करनी पड़ी और किसी तरह कार के शीशे तोड़कर दोनों बाहर निकले। दोनों युवक आग में मामूली रूप से झुलस भी गए। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
महिला से मारपीट, दो का चालान
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के हरैंटी गांव निवासी ममता ने तहरीर देकर बताया कि उसके साथ पड़ोस के ही दो भाइयों ने मामूली कहासुनी होने के बाद अकारण मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराते हुए उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों अंकित व विपिन को जेल भेज दिया।