{"_id":"5b09adbe4f1c1ba16e8b4c7d","slug":"11527360958-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में टक्कर लगी, महिलाओं समेत 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों में टक्कर लगी, महिलाओं समेत 5 घायल
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिलाओं समेत पांच घायल
खतौली। हाइवे पर चीतल कट के पास अनियंत्रित कार की भिड़ंत दो बाइकों से हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी मामचंद व उसकी पत्नी मेमना, धन सिंह व उसकी पत्नी रोशन तथा तिलकराम व उसकी पत्नी जमुना अलग अलग दो बाइकों पर अपने गांव से खतौली किसी काम से आ रहे थे। हाइवे पर चीतल कट के पास पीछे से तेजी से आ रही कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।