{"_id":"5afdcb4b4f1c1b894c8b570a","slug":"11526582091-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध घायल
Updated Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसेे में वृद्ध घायल
भोपा। गांव रहकड़ा निवासी वृद्ध राजपाल पत्र दलसिंह भोपा में सामान खरीदने आया था। वह मुख्य बाजार से विद्युत उपकेंद्र तक पैदल आ गया। जैसे ही उसने देखा कि पीछे से बस आ रही है तो उसने बस को इशारा कर रुकवा लिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब तक वह बस में चढ़ पाता बस उससे पहले ही चल पड़ी। जिससे वह पहिये के नीचे गिर गया और बस ने उसके पैरों को कुचल डाला। चालक व परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। घायल वृद्ध को उपचार के लिए भिजवाया।
पुलिस ने दो जेल भेजे
भोपा। पुलिस ने भोपा निवासी राशिद उर्फ भूरा को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी ओर, थाना शाहपुर के गांव बरवाला निवासी विकास शराब के नशे में धुत था। उसने बाइक से रिक्शा चालक अकबर पटौली व एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। एसआई बीरसिंह ने विकास को गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। इससे पूर्व भी वह एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।