{"_id":"5ae22aff4f1c1b05418b6a9f","slug":"11524771583-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के गर्म थपेडो ने बढाया लू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के गर्म थपेडो ने बढाया लू का खतरा
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा के गर्म थपेड़ों ने झुलसाया
मुजफ्फरनगर। पारा लगातार बढ़ने से नागरिक गर्मी में हाल बेहाल होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों ने पसीने छूटा दिए। वहीं, हवा के गर्म थपेड़ों में लू का असर दिखाई दिया। तेज धूप और हवा के गर्म थपेड़ों से लोग बचते नजर आए। दोपहर में शहर की सड़कों पर आगमन कम हो गया।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, लेकिन तेज धूप के कारण लोग दिन भर परेशान रहे। दिन भर गर्म हवा चलती रही। कुछ लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर दुपहिया वाहनों से सफर किया, तो कुछ लोग दोपहर में अपने घरों से नहीं निकले। दोपहर को शहर की सड़कों पर लोगों का आगमन बहुत रहा। गर्मी में बाजार की रोनक भी गायब रही। शाम को सूरज छिपने के बाद बाजार में चहलपहल दिखाई दी। गर्मी में कई मोहल्लों में फीडरवार कटौती भी हुई। गर्मी में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहे। महावीर चौक, मिमलाना रोड और रूडकी रोड बिजलीघर से फीडरवार कटौती हुई।विद्युत कटौती से पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। नगर पालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए सभी नलकूपों पर जेनरेटरों की व्यवस्था नहीं की गई है, ऐसे में बढ़ती गर्मी में नागरिकों का अभी से हाल बेहाल हो रहा है।