{"_id":"5ab3fcb44f1c1bbd758b6f22","slug":"11521745076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलेंट-डे में दिखाई बच्चों ने प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलेंट-डे में दिखाई बच्चों ने प्रतिभा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैलेंट-डे में दिखाई बच्चों ने प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। दून वैली पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरण को टैलेंट-डे के रूप में आयोजित किया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वर्षभर विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए।
नईमंडी स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा प्ले से कक्षा दो के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल वितरण किया गया। सभी कक्षाओं के विभिन्न सेक्शन के प्रथम पांच विद्यार्थियों को टॉपर घोषित कर उन्हें ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। कक्षा नर्सरी से नव्या बंसल, कक्षा आयरा, सिद्धि जैन और कक्षा एक से नव्या मित्तल, कक्षा दो से नंदिनी गर्ग को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह सैनी, संगीता सैनी, अर्चना जैन, मृदुला संयुक्त रुप से शामिल रहे। प्रधानाचार्य रंजीता कौर, ब्रांच हेड रुचि शर्मा और रीता गोयल ने कहा कि कठिन परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी।