फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करंट से टायर फटे, आग लगी, अफरातफरी मची

करंट से टायर फटे, आग लगी, अफरातफरी मची

Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
करंट से टायर फटे, आग लगी, अफरातफरी मची
ट्रक से कूदकर चालक ने जान बचाई
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में थाने के पास खाली ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया। ट्रक में हाई वोल्टेज करंट आने से ट्रक के तीन टायर तेज धमाके के साथ फट गए और टायरों में आग लग गई। टायर फटने और आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मची। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव दभेड़ी निवासी चालक निसार खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर खाली ट्रक लेकर लौट रहा था। जब वह रतनपुरी थाने के सामने पहुंचा। इस दौरान ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन के तारों से टकरा गया, जिससे ट्रक में हाई वोल्टेज करंट फैल गया, जिससे ट्रक के एक साइड के तीन टायर तेज आवाज के साथ फट गए और आग लग गई। करंट फैलते ही चालक निसार फुर्ती के साथ ट्रक से जान बचाकर कूद गया। टायर फटने और आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई थी। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed