फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   थानेदार की अभद्रता पर भड़की भाकियू

थानेदार की अभद्रता पर भड़की भाकियू

Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
थानेदार की अभद्रता  पर भड़की भाकियू
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली इंस्पेक्टर के खिलाफ भाकियू ने मोर्चा खोल दिया है। नगर अध्यक्ष से बदसलूकी को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी सिटी का घेराव किया। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू ने 26 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का एलान किया है।

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी, लेकिन एसएसपी के बाहर होने पर कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी ओमबीर सिंह का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि खतौली कोतवाली इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के साथ बदसलूकी की है। इससे भाकियू में आक्रोश फैल गया। पहले मामले का निपटारा करने के लिए खतौली में वार्ता की गई, लेकिन वार्ता विफल हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि 26 फरवरी के बाद पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बेमियादी धरना दिया जाएगा। एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मनोज सहरावत, अंकित चौधरी, संजीव तोमर, योगेंद्र राठी, योगेश शर्मा, कपिल सोम, साकिब, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed