{"_id":"5a78ad174f1c1bcb268b8676","slug":"11517858071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नेट न चलने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नेट न चलने से ग्रामीण परेशान
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तर में नेट नहीं चलने से परेशानी
बुढ़ाना। सब रजिस्ट्रार कार्यालय बुढ़ाना में नेट की समस्या गांव वालों के लिए जी का जंजाल बन गई है। कार्यालय में कनेक्टिीविटी नहीं आने के कारण कोई कार्य नहीं हो पाता। पिछले दो माह से कंप्यूटर से इंडेक्स भी नहीं निकल रहा है।
सप्ताह का पहला वर्किंग डे होने के कारण सोमवार सुबह सब रजिस्ट्रार कार्यालय बुढ़ाना में ग्रामीणों व अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में होने वाले बैनामा, इकरारनामे, विवाह पंजीकरण आदि दस्तावेज करवाने के लिए लगी भीड़ नेट की समस्या के कारण परेशान हो गई। अधिवक्ता अनिल कुमार, रणपाल सिंह, अवध बिहारी लाल गर्ग, एसपी मलिक, हरिस्वरूप वर्मा सहित दर्जनों बैंक के पैनल पर कार्य करने वाले अधिवक्ताओं ने बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नेट की समस्या बद से बदतर हो गई है। पिछले दो महीने से कंप्यूटर से इंडैक्स नहीं निकल रहा है। इंडैक्स न निकलने के कारण बैंक के अधिवक्ता परेशान हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि हाउसिंग लोन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि में पिछले दो महीने से लोन की एंट्री की जानकारी नही मिल रही है। जमीन की खरीद फरोख्त का भी पता नहीं चल रहा है। सब रजिस्ट्रार अनामिका सिंह का कहना है कि विभिन्न दस्तावेजों के पंजीकरण तथा इंडैक्स की समस्या का कारण नेट की समस्या है। जब तक कनेक्टिविटी नहीं आएगी, कोई कार्य नहीं हो सकेगा।